राधा ने किया सुरीला शास्त्रीय गायन
वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी। नमो घाट पर नित्य होने वाली सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में सोमवार को काशी की राधा कुमारी के सुरीला शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग यमन में तीन ताल में निबद्ध बंदिश 'नीर भरन नहीं देत' से गायन का आरंभ किया। इसी राग में तीनताल में निबद्ध तराना, भजन 'मेरो मन राम ही राम रेट' और मां गंगा को समर्पित रचना 'धनि धनि महिमा तोहार गंगा मईया हो' से गायन को विस्तार दिया। समापन कृष्ण भजन से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.