फरीदाबाद, जनवरी 4 -- बल्लभगढ़। राधा नाम के दीवाने, बल्लभगढ़ के सदस्यों द्वारा चावला कॉलोनी मेन बाजार बल्लभगढ़ में नए साल के उपलक्ष्य में एक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा पूरी और सब्जी का वितरण किया गया। समाजसेवी पारस अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा प्रत्येक माह इस तरह के भंडारे का आयोजन शहर में अलग अलग जगह पर किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज,पार्षद महेश गोयल,पार्षद दीपक यादव,पार्षद पवन यादव,वरिष्ठ समाजसेवी बिशन बंसल, सुनील मित्तल,व्यापारी संगठन मोहना रोड के प्रधान प्रदीप गुप्ता व अपनी ट्रस्ट के सभी सदस्यों के साथ मुख्य रूप से बतौर आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.