राधा दामोदर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राधारानी छठी महोत्सव
मथुरा, सितम्बर 26 -- ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में शुक्रवार को राधारानी छठी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर राधारानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान ब्रजवासी बच्चों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मंदिर परिसर जय श्री राधे और राधे-राधे के उद्घोषों से गुंजायमान रहा। सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी एवं आचार्य पूर्ण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि परंपरा के अनुसार राधारानी की छठी की बधाइयां लुटाई गईं। बधाइयों के रूप में खिलौने, वस्त्र, साड़ियां, रुपये एवं अन्य सामग्री श्रद्धालुओं में वितरित की गई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: राधा रानी की छठी महोत्सव की रही धूम बधाइयों को प्राप्त करने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.