रिषिकेष, नवम्बर 24 -- अब पर्यटक राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के चीला रेंज में हाथियों पर बैठकर वन्य जीवों का दीदार कर सकेंगे। इसके लिए पार्क प्रशासन ने हाथी सफारी शुरू कर दी है। सोमवार को राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में हाथी सफारी का शुभारंभ वार्डन सरिता भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि हाथी सफारी चीला रेंज के दो जोन में कराई जाएगी। चीला हाथी शिविर की राधा तथा रंगीली हथिनियां इसमें शामिल की गई हैं। भट्ट ने कहा कि हाथी सफारी राजाजी टाईगर रिजर्व की वन्यजीव विविधता तथा भूगोल को करीब से अनुभव करने का एक अनोखा मौका प्रदान करती है। हाथी सफारी के माध्यम से पर्यटक न केवल हाथियों के व्यवहार को करीब से समझ सकेगें, बल्कि राजाजी टाइगर रिजर्व के परिदृश्य के विविध वन्यजीव जैसे चीतल, सांभर, मोर, गोल्डन जैकाल, बाघ, गुलदार, हाईना, जंगली हाथी तथा विवि...