रिषिकेष, अप्रैल 21 -- मधुबन आश्रम में अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगल आरती से कार्यक्रम शुरू हुआ। शाम को राधा-गोविंद को चंदन लगाया गया। उनको पालकी में बैठकर मंदिर की परिक्रमा की गई। फिर गंगा तट पर पालकी में ले जाकर नौका विहार कराया गया। भक्तों ने हरि नाम कीर्तन किया। मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने कहा कि यह उत्सव भगवान की सेवा से संबंधित है। ग्रीष्मकाल शुरू होने के अवसर पर भगवान को चंदन लगाया जाता है। इस दौरान नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के पूर्व अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, शिव मूर्ति कंडवाल, सुनील कंडवाल, नवीन अग्रवाल, पूर्व दायित्वधारी संदीप गुप्ता, पूर्व जिपं सदस्य सूर्य चंद चौहान, हरविंदर अरोड़ा, ऋषभ, अमन, मुकुल शर्मा, सुरेंद्र कंडवाल, वृंदावन दास आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.