राधा गोविंद विवि में गणेश पूजा एवं विसर्जन धूमधाम से संपन्न
रामगढ़, सितम्बर 16 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। राधा गोविन्द विवि में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से की गई। पूजा कार्यक्रम में विवि की सचिव प्रियंका कुमारी सहित शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए। आचार्य मुकेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में नजर आया। विद्यार्थियों और विवि कर्मियों ने उत्साह के साथ पूजा में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: घर में पधारे राजा का तीसरे दिन हुआ विसर्जन विसर्जन कार्यक्रम गणेश पूजा के दूसरे दिन हवन, आरती और प्रसाद वितरण के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.