चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र के पांचमोड़ स्थित श्री श्री राधा गोविंद मंदिर की स्थापना दिवस के पावन उपलक्ष्य पर 15 अप्रैल बुधवार को मंदिर परिसर में अखंड अष्ट प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शाम को श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न किए जाऐंगे। 16 अप्रैल गुरुवार संध्या 6 बजे से सांस्कृतिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस पावन दिवस पर ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को शामिल होने का निवेदन आयोजन समिति की ओर से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...