मेरठ, मई 14 -- गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में बुधवार को चार दिवसीय अंतरविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ी एवं वर्तमान यूपी फुटबॉल टीम के चयनकर्ता पवन तोमर ने किया। विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य अनुभा, सुगंधा, जतिन, जैफरीन तथा प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में मेरठ के 14 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन अंडर-14 वर्ग में चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में टैप्स मेरठ ने 1-0 से, दूसरे मुकाबले में ब्रेंज एडु वर्ल्ड स्कूल ने 1-0 से, तीसरे मैच में आरजीपीएस ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने 1-0 से, टैप्स मेरठ ने 6-0 से और केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ ने 1-0 से जीत दर्ज की। दिन के अंतिम मुकाबले अंडर-14 में टैप्स...