सराईकेला, फरवरी 1 -- राधा-गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का हुआ समापन राधा-गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का हुआ समापन फोटो-SKL-1-संकीर्तन करते कीर्तन मंडली सरायकेला,संवाददाता। जया एकादशी के अवसर पर 24 प्रहर राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ मंगलवार को महंत विदाई और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। महिला, पुरुषों ने पूरे गांव में हरि नाम संकीर्तन करते भ्रमण किया। इससे पूरा गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। हरि संकीर्तन समिति कालापत्थर की ओर से सभी दर्शक श्रोताओं को खीर-खिचड़ी का प्रसाद दिया गया। कमेटी अध्यक्ष शिवचरण महतो ने कहा कि हरि नाम भक्ति रूपी नाव का नाविक है। कलियुग में हरि नाम से ही जीवन में सच्चा सुख और आनंद मिलता है। समिति की ओर से तीन दिनों तक भंडारा का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...