रांची, जनवरी 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। नए साल के अवसर पर पहले रविवार के दिन पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर भक्तों ने बड़ी संख्या में भगवान के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाए। यहां महाभंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में ट्रस्ट की ओर से विशेष तैयारी की गई थी। पूजा के क्रम में श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य अलौकिक शृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि रविवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 246वां श्रीकृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया था। श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्...