देहरादून, मार्च 26 -- मसूरी। संवाददाता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर कुलड़ी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक पूजन किया।कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, उनके पांव पखारे, आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। इसके साथ ही कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है, जो हमें नारी शक्ति के सम्मान और आदर का संदेश देता है। उन्होंने मां शक्ति से प्रार्थना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.