रांची, अप्रैल 26 -- रांची। राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में रविवार को 263वां अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री राधा रानी का अलौकिक शृंगार कर महाभोग लगाया गया। मंदिर में आयोजित भंडारे में 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने खिचड़ी और शरबत का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को सुमधुर भजनों और महाआरती ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिनभर में तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, अंजनी अग्रवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- विष्णुपद: पूर्णाहूतिके साथ महायज्ञ का समापन, आज भव्य जागरण यह भी पढ़ें- खाटू श्याम मंदिर में भंडारे का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.