उन्नाव, मार्च 13 -- सफीपुर। क्षेत्र के पापरि गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को भक्तिपूर्ण वातावरण में हुआ। कथा के अंतिम दिन भगवान के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ कमाया। सात दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान से समूचा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कथा के अंतिम सत्र में विद्वान कथा वाचकों पंडित रुचि शास्त्री, पंडित शुभांकित दीक्षित महाराज और पंडित शीला शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने धर्म, भक्ति और सदाचार के प्रसंगों को विस्तार से समझाते हुए मानव जीवन में इनके महत्व पर प्रकाश डाला। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। कथा के समापन पर मंदिर परिसर में व...