राधा-कृष्ण मंदिर के 265वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद में उमड़े श्रद्धालु
रांची, मई 10 -- रांची। राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में स्वामी सदानंद के सानिध्य में रविवार को 265वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। राधा रानी का मनोहारी पुष्पों व आभूषणों से अलौकिक शृंगार किया गया, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोपहर 12 बजे पुजारी अरविंद पांडेय द्वारा भोग लगाने के पश्चात, शिव भगवान अग्रवाल के सौजन्य से 1500 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी व शर्बत का वितरण हुआ। भजन गायक मनीष सोनी की प्रस्तुति और सामूहिक महाआरती ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिनभर में करीब 3 हजार भक्तों ने दर्शन किए।कार्यक्रम को सफल बनाने में डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और पूरणमल सर्राफ सहित अन्य सेवादारों का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.