अररिया, जनवरी 31 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी में राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में शनिवार को भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों की गूंज , शंखनाद और जय श्री राधे कृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति में वातावरण में सराबोर और हो गया। राधा कृष्ण की मूर्ति को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर जैसे ही श्रद्धालु प्रमुख मार्गो से निकले , स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिमा का स्वागत किया। इस दौरान रथ पर सुसज्जित प्रतिमा को नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कराया गया। इस पावन अवसर पर 500 से अधिक महिला पुरुष और युवा श्रद्धालु माथे पर भगवा पट्टी बांधकर तथा भगवा वस्त्र धारण कर नगर भ्रमण में शामिल हुए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.