राधा-कृष्ण प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा
मुरादाबाद, जून 7 -- जसपुर मार्ग स्थित फैजुल्लागंज खोखरा ताल के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति के माहौल में भगवान श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्रतिमा स्थापना से पूर्व 51 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धार्मिक जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय हरगोविंद सिंह एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय मालती देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत डॉ. महेंद्र पाल सिंह एवं उनकी पत्नी रेखा सिंह तथा उनके भतीजे मुकेश चौहान एवं उनकी पत्नी नेहा चौहान ने वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की स्थापना कराई। मंदिर परिसर से निकली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.