राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में अन्नपूर्णा सेवा, भजनों से माहौल भक्तिमय
रांची, जून 15 -- रांची। पुंदाग स्थित राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, जलजीरा शर्बत और सत्तू पानी का वितरण किया गया। इससे पूर्व मंदिर में राधा-कृष्ण की दैनिक पूजा हुई। इस मौके पर गायक मनीष सोनी ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में डूंगरमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में न्यासी और श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.