हजारीबाग, मार्च 5 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि जिले के कटकमदाग प्रखंड स्थित सावंत इंटर कॉलेज खपरियावा में हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में रंग-गुलाल, संगीत और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। समारोह का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष सह सावंत इंटर कॉलेज के डायरेक्टर रामकिशोर सावंत और पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा के सौजन्य से किया गया। अतिथियों का स्वागत अबीर-गुलाल लगाकर किया गया। रंगकर्मी एवं फिल्म डायरेक्टर हंसराज लोहरा के साथ गायक और अभिनेता प्रवीण राठौर की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। संगीत कार्यक्रम को सफल बनाने में ओरगन वादन पर प्रिंस, ऑक्टोपैड पर सूरज दयाल और नाल वादन पर संजय कुमार ने संगत दी। गायन में भजन गायक करण पांडे, भजन गायिका मोना, प्रवीण राठौर, सुदेश कुमार, आक...