कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के संकट मोचन मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भगवान श्री राधा-कृष्ण जुगल जोड़ी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हो गया। तीन दिनों तक मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः मंगल प्रवेश के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इसके बाद वेदी स्थापना, पंचांग पूजन और जलाधिवास की विधियां संपन्न कराई गईं। पूरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुजन पूजा-अर्चना में शामिल हुए और मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- हरिहरपुर सिमरा में पंचदिवसीय भागवत कथा व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकलीदूसरे दिन की गतिविधियाँ दूसरे दिन वेदी पूजन के साथ वस्त्र अधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास एवं शै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.