अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़। शंकर विहार स्थित कृष्णा गर्ल्स हाई स्कूल विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ होली महोत्सव मनाया गया। जिसकी शुरुआत विद्यालय प्रधानाचार्या ऊषा पाल द्वारा कृष्ण व राधा को रंग लगाकर की। विद्यालय समन्वयक द्वारा विद्यार्थियों को रंगों के महापर्व होली की अग्रिम शुभकामनाएं के साथ होली पर पक्के रंगों का उपयोग न करने,स्वच्छता, शांति व कम से कम जल का उपयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी मीना शर्मा, प्रतिभा चौहान, दया शर्मा, सनेश चौधरी, शीतल चौहान, नीरा देवी, नीरज बघेल व लख्मी चंद्र सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.