वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सर्व वैश्य समाज समिति काशी की ओर से 7 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। शुक्रवार को विनायक प्लाजा स्थित कार्यालय में समिति की कोर कमेटी ने यह निर्णय लिया। नाटीइमली स्थित गणेश मंडपम में आयोजित होने वाले समारोह में राधा-कृष्ण के स्वरूप के साथ ब्रज की होली मुख्य आकर्षण होगी। समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि हमेशा की तरह अबकी भी होली मिलन समारोह अनूठा होगा। इसमें वैश्य समाज के सभी घटकों की सहभागिता रहेगी। महामंत्री दीपक कुमार बजाज ने कहा कि मारवाड़ी, अग्रवाल, जायसवाल, साहू, अग्रहरी, मोदनवाल, जैन, बरनवाल, माहेश्वरी, स्वर्णकार, केशरी समाज सहित सभी वर्गों के लोग मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.