राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे बच्चों ने मोहा मन
गिरडीह, सितम्बर 5 -- गिरिडीह। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वाटिका वर्ग के नन्हे भैया-बहनों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वाटिका वर्ग के 105 बच्चों ने भाग लिया। राधा और श्रीकृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। किसी बच्चे ने मुरली वादन किया तो किसी ने नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। मंच संचालन आचार्य राजेश नंदन ने किया। उन्होंने कृष्ण भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आध्यात्मिक रंग भर दिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: धूमधाम के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन उत्सव कार्यक्रम की प्रमुख अनीता मिश्रा एवं मोंटुसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.