राधा-कृष्ण की विवाह स्थली में आज उमड़ेगी भीड़
मथुरा, जून 15 -- मांट। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को ऐतिहासिक स्थल भांडीरवन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। चूंकि यह अधिक मास की समाप्ति की सोमवती अमावस्या है, इसलिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में भक्तों के आने की संभावना जताई जा रही है। किदवंती के अनुसार भांडीरवन में अत्यंत पवित्र वेणु कूप (कुआं) स्थित है, जिसका जल आज तक कभी नहीं सूखा। कथा है कि एक बार भगवान श्रीकृष्ण गौचारण करते हुए भांडीरवन आए थे। तब कंस ने उनका वध करने के लिए बछासुर नाम के राक्षस को बछड़े के रूप में भेजा, जिसका भगवान ने वध कर दिया। इसके बाद विद्वान पंडितों ने श्रीकृष्ण को बताया कि उन्होंने बछड़े (गोवंश) का वध किया है, जिससे उन्हें गो-हत्या का पाप लगेगा। इस पाप से मुक्ति के लिए उन्हें सभी तीर्थों की यात्रा करनी होगी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने इसी स्थान पर अपनी बांसुरी (वेणु) स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.