राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, गूंजा जयघोष
पीलीभीत, मई 13 -- बिलसंडा । नगर में थाना परिसर में बने मंदिर में भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति विधिविधान से स्थापित की गई। नगरवासियों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर गणेश पूजन और कलश स्थापना किया। मंदिर में भजन-कीर्तन, शंखध्वनि और जयकारों की गूंज रही। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित संतोष मिश्रा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में इस प्रकार के आयोजन जरूरी हैं। यह भी पढ़ें- थाना परिसर में स्थापित मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.