कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। स्वरूपनगर स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुई नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) महिला फोरम कानपुर शाखा की सचिव वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने बालिकाओं के साथ रंगोत्सव मनाया। इस दौरान बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उन्होंने इस बदलते मौसम में खान-पान की सावधानियों और ''स्वस्थ आहार'' के चयन पर जानकारी भी दी। डॉ. नीरजा दुबे ने बालिकाओं को शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बालिकाओं ने ''राधा-कृष्ण के स्वरूप में ब्रज की होली'' के जीवंत स्वरूप को मंच पर उतारकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, एक बालिका ने ''शिव तांडव'' प्रस्तुत कर आध्यात्मिक ऊर्जा भर दी। इस मौके पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के डिप्टी...