अमरोहा, मई 10 -- विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी "मातृ दिवस" का सुन्दर आयोजन राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सरी से यूकेजी के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक समूह नृत्य से हुआ, जिसने उपस्थित सभी माताओं का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मातृ दिवस पर आधारित भावपूर्ण नाटक ने सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया जिसमें माताओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा विजेता माताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डा. शिक्षा सरदाना ने अपने संबोधन में मां के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है और उनके संस्कारों की नींव रखती है। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस के...