राधा अष्टमी 2026: राधाष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:01 से दोपहर 1:28 बजे तक, 2 घंटे 27 मिनट मिलेगा समय
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- राधाष्टमी का पर्व इस बार 19 सितंबर 2026, शनिवार को मनाया जाएगा। यह दिन राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर भक्त राधा-कृष्ण की पूजा करते हैं। राधाष्टमी पर राधा रानी की विशेष पूजा का विधान है। पंचांग के अनुसार, नई दिल्ली में इस दिन मध्याह्न पूजा का समय सुबह 11:01 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक रहेगा। इस तरह पूजा के लिए कुल 2 घंटे 27 मिनट का समय मिलेगा। हालांकि, अलग-अलग शहरों में पूजा के समय में अंतर हो सकता है।राधाष्टमी 2026 कब है? हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधाष्टमी मनाई जाती है। इस साल अष्टमी तिथि 18 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे शुरू होगी और 19 सितंबर को दोपहर 3:26 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर राधाष्टमी का पर्व 19 सितंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.