बुलंदशहर, अगस्त 24 -- गांधी मार्ग होटल में श्रीजी संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में बैठक का आयाेजन किया गया। जिसमें कार्ष्णिे माधौ बिहारी दास महाराज ने कहा कि आगामी 31 अगस्त को राधा अष्टमी पर यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रा में नासिक का बैंड रहेेगा और फूल बंग्ला में श्रीराधा रानी विराजमान होंगी। वहीं यात्रा में रसिकों द्वारा भव्य भजन कीर्तन किया जाएगा। साथ ही संत महापुरुष यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा दाऊजी मंदिर से शुरू होकर सुभाष मार्ग, ककराला, कबाड़ी, गांधी मार्ग, जेवर अड्डा चौराहा, जेवर मार्ग होते हुए शारदा जैन अतिथि भवन पर पहुंचकर संपन्न हाेगी। जहां पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों को उनके दायित्व सौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.