राधाष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी, भागवत कथा आज से
कुशीनगर, सितम्बर 19 -- कुशीनगर। श्रीराधारानी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले दिव्य श्रीराधाष्टमी महोत्सव के 11वें वर्ष की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन शनिवार से 25 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।आयोजक एवं कथा वाचक पं. विनय राघव दास महाराज ने बताया कि सद्गुरुदेव भगवान एवं श्री राधारानी की कृपा से पिछले दस वर्षों से जनकल्याण और विश्व मंगल की कामना को लेकर राधाष्टमी के अवसर पर साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर कथा का श्रवण करते हैं और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करते हैं। यह भी पढ़ें- राधाष्टमी 2026: आज राधा रानी की पूजा का शुभ मुहूर्त कब है? यहां जानें भोग, खास उपाय से लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.