राधाष्टमी : श्रीकृष्ण की अंतरंग शक्ति का प्राकट्योत्व 18 सितंबर से
वाराणसी, सितम्बर 16 -- वाराणसी। श्रीकृष्ण के बाद अब उनकी अंतरंग शक्ति श्रीराधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी है। हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से महमूरगंज के माहेश्वरी भवन में तीन दिवसीय प्राकट्योत्सव 18 से 20 सितंबर तक मनाया जाएगा। इसके तहत श्रीराधागोविंद देव का नयनाभिराम शृंगार, तुलसी महारानी, युगल अवतार चैतन्य महाप्रभु की आरती और महामंत्र का नृत्यमय संकीर्तन होगा। ब्रज की रासलीला के भी दर्शन होंगे। उत्सव में प्रत्येक दिवस श्रीराधा गोविंद देव, प्रभु जगन्नाथ, भ्राता बलदेव, देवी सुभद्रा के विग्रहों का शृंगार होगा। संस्था के अध्यक्ष कृष्णप्रसाद दास प्रभु ने बताया कि 18 सितंबर को प्रातः 5:00 बजे मंगला आरती, गुरु पूजा, श्रीनृसिंह एवं तुलसी आरती होगी। यह भी पढ़ें- Noida News: राधाष्टमी के लिए इस्कॉन मंदिर में तैयारियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.