फिरोजाबाद, मार्च 8 -- अग्रोहा विकास समिति मुख्य शाखा द्वारा रविवार को हनुमान रोड स्थित जिंदल बिल्डिंग पर हर्षोल्लास के साथ सपरिवार रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल, सीएमएस डॉ. नवीन जैन, उद्यमी हनुमान प्रसाद गर्ग, सुरेश बंसल, देवीचरण अग्रवाल, ललितेश अग्रवाल, अनिल गर्ग, पीके जिंदल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष मोहन लाल जिंदल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण बाल गोपाल एवं राधा रानी के स्वरूप में सजकर आए बच्चे रहे। संचालन डॉ. अनिल ने किया। राकेश नवरंग, मनोज बंसल, प्रदीप टंडन, राकेश अग्रवाल, अमित बंसल, अजय बजाज, अवध बिहारी, राजेश आलोक, विवेक बंसल, राहुल गोयल, अनुग्रह गोपाल, अतुल अग्रवाल, रम...