भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राधारानी मानस सत्संग मंदिर चुनिहारी टोला में शुक्रवार को श्रीराम प्रभु की ज्योति, कीर्तन एवं नगर भ्रमण शोभायात्रा के साथ रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर से निकली आकर्षक शोभायात्रा में गाजे-बाजे, रंग-बिरंगी लाइटिंग और भगवान श्रीराम व हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा चुनिहारी टोला से निकलकर कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, वेराइटी चौक, खलीफाबाग, खरमनचक, दीपनगर, बूढ़ानाथ चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान वेरायटी चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संस्थापक राजदीप कुमार राजा एवं अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने भगवान श्रीराम की विधि-विधान से आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया। संस्थापक ने बताया कि शनिवार को मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.