रांची, अप्रैल 23 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू के पौराणिक राधारानी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन सह मेले के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। मेला आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। अक्षय तृतीया से शुरू होकर नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में राधारानी मंदिर और मौसीबाड़ी परिसर में मेला लगता है। संकीर्तन के लिए पुरुलिया के कई प्रसिद्ध दल पहुंचे हैं। वहीं मेले में मीना बाजार, इलेक्ट्रिक झूला, मौत का कुआं और मैजिक शो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अखंड संकीर्तन के दौरान नौ दिनों तक पूरे बुंडू में मांसाहार नहीं किया जाता। इस अवधि में भिखारी भी भीख नहीं मांगते और मछुआरे मछली नहीं पकड़ते। उनकी देखभाल और भरण-पोषण की व्यवस्थ...