राधारानी मंदिर में सात दिनी संकीर्तन शुरू
रांची, मई 24 -- तमाड़, प्रतिनिधि। श्री श्री राधारानी मंदिर समिति, तमाड़ में सात दिवसीय हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत शनिवार देर शाम पारंपरिक विधि से गंधाधिवास के साथ की गई। रविवार सुबह हरिनाम के साथ संकीर्तन आरंभ हुआ। 24 मई से 30 मई तक चलने वाले इस अखंड हरिनाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल से महाप्रभु ब्रजकिशोर गोस्वामी और चंदन गोस्वामी विशेष रूप से पहुंचे हैं, जो कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं। मेले में मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। बच्चों और युवाओं के लिए झूले, मौत का कुआं और मीना बाजार आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। तमाड़वासियों के लिए यह आयोजन भक्ति, मनोरंजन और सामाजिक एकता का सुंदर संगम बनकर उभरा है। यह भी पढ़ें- राधा कुंज बिहारी मठ में आम महोत्सव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.