हाथरस, सितम्बर 1 -- हाथरस, संवाददाता। रविवार को जिलेभर में धूमधाम से राधाष्टमी मनाई गई। मंदिरों में कृष्ण प्रिया के जन्मोत्सव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आयोजनों के बीच खूब भक्तिरस बरसा। दर्शन, प्रसाद पाने के लिए मन्दिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर में जगह जगह बधाई महोत्सव का अयोजन हुआ। भजनों पर श्रध्दालु खूब थिरके। शहर के तमाम मन्दिरों में सतरंगी छटा बिखरी हुई थी। मन्दिरों को पुष्प, रंग बिरंगी लाइट आदि से सजाया गया। सुबह आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। दिनभर में देवालयों में राधाष्टमी की धूम मची रही। शाम होते ही फिर से भीड़ मन्दिरों में उमड़ने लगी। भव्य श्रृंगार दर्शन कर भक्त भी धन्य हो गए। संकीर्तन संध्या में राधिका रानी की खूब जय जयकार हुई। जगह जगह प्रसाद बांटा गया। शहर के रत्नगर्भा कालोनी में पंचामृत व केसर जल से अभिषेक किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.