बदायूं, फरवरी 4 -- बिल्सी। नगर में सोमवार को वार्ड संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में महाकाल के भक्तों ने राधारमण स्वरूप में बाबा का दिव्य श्रृंगार किया। बाबा की अद्भुत झांकी के दर्शन को देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इधर, मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर भी महाकाल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.