मथुरा, अप्रैल 27 -- राधापुरम बिजलीघर पर ब्लास्ट होने से छह घंटे से अधिक देर तक कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। गर्मी शुरू होते ही बिजली का सिस्टम गड़बड़ाने लगा है। आए दिन फॉल्ट होने से बिजली बंद रहती है। रात्रि करीब दो बजे राधापुरम बिजलीघर पर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। सीटी एवं केबल बक्सा डैमेज होने से विश्व लक्ष्मी नगर, गणेशरा रोड, अलवरपुल सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई। उपभोक्ता बिजली की जानकारी को इधर से उधर फोन मिलाते रहे। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर फूटा उपकेंद्रों पर गुस्सा: राजाजीपुरम और चिनहट में जमकर बवाल इसकी जानकारी मिलते ही इंजीनियर एवं कर्मचारी बिजलीघर पहुंचे और तड़के सुधार कार्य शुरू कराया। सुबह करीब नौ...