बोकारो, अप्रैल 13 -- रविवार को राधागांव में आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो चैप्टर की ओर से आश्रम कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में 150 से अधिक पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता ने की, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव श्री रविशंकर की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद शिक्षक अजय कुमार व मल्लिका डे के नेतृत्व में योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया का आयोजन हुआ। भजन-सत्संग के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि आश्रम की स्थापना से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा व सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा। वहीं प्रवक्ता संजय सोनी ने बताया कि आम, अमरूद, आंवला, कटहल समेत विभिन्न पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.