राधाकृष्ण शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलशयात्रा
हजारीबाग, मई 9 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा जीटी रोड किनारे नवनिर्मित राधाकृष्ण मंदिर में गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित विष्णु नारायण महायज्ञ सह राधाकृष्ण, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर मंदिर यज्ञ परिसर से कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में 251 महिलाऐं और कुंवारी कन्याओं ने अपने सिर पर पवित्र कलश उठाया। कलशयात्रा में विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, पंसस प्रीति गुप्ता शामिल हुई।कलशयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर डाकडीह होते हुए जीटी रोड का भ्रमण कर पतालसुर नदी के उत्तरवाहिनी पहुंचा। जहां आचार्य संजय शास्त्री और राहुल पांडेय, काशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन कराया और कलशपात्र में जल भरा गया। पवित्र कलशपात्र में भरने के बाद कलशयात्रा वापस होकर यज्ञशाला मंडप प्रवेश कर कलश स्थापित किया गया। पंचांग पूजन के साथ यज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.