उरई, फरवरी 18 -- उरई। राठ रोड गल्ला मंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर का 37वां स्थापना दिवस मनाया गया। कमेटी के लोगों ने महाआरती के साथ हवन पूजन किया। आयोजक रवि इटौदिया छोटे ने बताया गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती का आयोजन हुआ। मंडी में कई दिनों से स्थापना दिवस की तैयारी चल रही थी। मंदिर के हर कोने को सजाया गया। दरबार की रंगबिरंगी लाइटों के साथ फूलों से सजावट की। बुधवार सुबह बारह बजे महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में आए भक्तों व गल्ला व्यापारियों ने पहुंच आरती में हिस्सा लिया। भजन कीर्तन कर राधा रानी का गुणगान किया गया। उसके बाद यज्ञशाला में गल्ला व्यापारियों के साथ भक्तों ने भी हवन पूजन कर आहुति दी। इस दौरान श्रवण गुप्ता, राजेंद्र राजपूत, अनूप लखौटिया, रामशंकर, मुकेश, ऋषि गुप्ता, रामप्रकाश खरका आदि ने दोपहर बाद भंडारा किया। इसमें गल्ला व्यापारियो...