सीतामढ़ी, मार्च 16 -- सीतामढ़ी। श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज परिसर में एक व्यक्ति द्वारा हथियार लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फोटो में दिख रहा व्यक्ति कॉलेज के वरीय अधिकारी का ड्राइवर है। वायरल तस्वीर में ड्राइवर कॉलेज परिसर के अंदर हथियार लहराते हुए नजर आ रहा है। जिससे छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल बन गया है। कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थान में इस तरह का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षण संस्थान के परिसर में हथियार का प्रदर्शन गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को लेकर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.