जौनपुर, जनवरी 4 -- जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के गोरिल्ला फाटक के पास मंदिर में स्थापित राधा कृष्ण की मूर्ति को किसी ने शनिवार की रात में खंडित कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गोडिला स्थित फाटक के पास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ एवं भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम दने आरोपी को चिन्हित कर मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी भगेलू चौहान निवासी शिवपुर का बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...