बोकारो, मई 6 -- चास प्रतिनिधि। डॉ एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज की ओर से एसएसजी हाई स्कूल बिजुलिया को गोद लेने को लेकर कॉलेज का एक प्रतिनिधिमंडल बिजुलिया पंचायत के मुखिया बासूदेव रजवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कॉलेज की ओर से स्कूल की बेहतर शिक्षा व्यवस्था सहित विद्यार्थियों के पठन-पाठन से लेकर स्कूल की सर्वागीण विकास को लेकर कॉलेज की ओर समाजिक दायित्व के तहत जिम्मेदारी उठाने की बात कही गई। मुखिया ने बताया कि हाई स्कूल को गोद लेने को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया होती है। प्रतिनिधिमंडल की ओर से मिले ज्ञापन पर चर्चा करते हुए स्वीकृति देने को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात करते हुए मंतव्य मांगा जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के पहल की सराहना करते हुए कहा कि बहुत ही अच्छी योजना है। ऐसा होने से संबंधित हाई स्कूल के विद्यार्थियों को एक बेहतर भविष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.