राधाकृपा परिवार ने मनाया तुलसी विवाह का उत्सव
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। पुरुषोत्तम माह में शुक्ल पक्ष की पद्मिनी एकादशी के अवसर पर राधा कृपा परिवार की स्थानीय इकाई ने बुधवार को तुलसी विवाह का उत्सव मनाया। परिवार की ओर से महमूरगंज स्थित रॉयल रेसिडेंसी में हो रहे आयोजन बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने विधिवत बारात निकाली। स्वयं बाराती बनीं। इसके बाद पं. गौरीनाथ शुक्ल के आचार्यत्व में भगवान विष्णु और तुलसी विवाह के विधान पूर्ण हुए। किरण बर्मन, मीना महरोत्रा और वंदना अग्रवाल के विशेष सहयोग से हुए आयोजन का नेतृत्व नीता गुप्ता और किरण सराफ ने किया। संयोजन मधु तुलस्यान और शालिनी शाह ने किया। यह भी पढ़ें- विश्व कल्याण के लिए विष्णु सहस्त्रनाम पाठ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.