राधाकृपा परिवार ने मनाया जल केली उत्सव
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी। राधा कृपा परिवार की स्थानीय इकाई की ओर से पुरुषोत्तम मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को केली उत्सव मनाया गया। इसके अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ग्वालों और श्रीराधारानी द्वारा सखियों के साथ जल क्रीड़ा के प्रसंगों को सजीव किया गया। परिवार की सदस्यों ने एक दूसरे पर जल छिड़क कर लीला का आनंद उठाया। इस दौरान ठाकुरजी द्वारा सखाओं के साथ की गई मस्ती को भी पूरी शिद्दत के साथ महिलाओं ने जीया। जल में भीगते हुए सभी महिलाओं ने तरह-तरह के अभिनय किए। नीता गुप्ता के नेतृत्व में उमा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, अंजू डोलिया, आशा अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, किरण सर्राफ, उमा अग्रवाल, कविता भालोटिया, संपत्ति जैन, नुपूर जैन, शालिनी शाह, रश्मि देवड़ा और किरण अग्रवाल आदि ने हिस्सेदारी की। यह भी पढ़ें- शतचंडी महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ कन्या भोज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.