राधाकुंड में नहाते समय अछनेरा का युवक डूबा, मौत
मथुरा, जून 20 -- थाना गोवर्धन अंतर्गत राधाकुंड में शुक्रवार देर रात स्नान के दौरान अछनेरा के श्रद्धालु युवक की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार रात करीब दो बजे गांव नागर, ब्रजपुरी, अछनेरा, आगरा निवासी युवक पवन सिंह (18) अपने दोस्त कान्हा और शांतनु के साथ गिरिराज महाराज के दर्शन कर परिक्रमा लगा रहा था, तभी रात को परिक्रमा के दौरान तीनों युवक राधाकुंड में स्नान करने लगे। बताते हैं कि इस दौरान पवन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इसे देख साथियों ने शोर मचाया तो राधा कुंड चौकी प्रभारी शरद त्यागी ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई। यह भी पढ़ें- राधाकुंड में नहाते समय अछनेरा का युवक डूबा, मौत गोताखोरों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.