मथुरा, जून 22 -- राधाकुंड में रविवार को स्नान के दौरान युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोग और गोताखोरों की मदद से तलाशने के बाद युवक का शव बाहर निकालवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। नीरज गुप्ता निवासी गांव बसहा, इंट्रीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ, पत्नी और तीन बच्चों के साथ ब्रज भ्रमण पर आये थे। बताते हैं कि रविवार को बरसाना दर्शन करने के बाद लौटते समय राधाकुंड आए थे। दोपहर को सभी परिजनों के साथ राधाकुंड की सीढ़ियों पर खड़े थे। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण नीरज गुप्ता की पत्नी और तीनों बच्चे कुंड में डूबने लगे। नीरज गुप्ता ने रस्सी डालकर अपनी पत्नी, बेटा और बेटी को तो बचा लिया, लेकिन उनका बेटा अनुरुद्ध (16) गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसके शोर मचाने पर आस...