नई दिल्ली, जून 1 -- भारत के दिग्गज निवेशकों में गिने जाने वाले और डीमार्ट (DMart) के प्रमोटर राधाकिशन दमानी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह शेयर बाजार नहीं, बल्कि मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट सेक्टर में हुई एक बड़ी डील है। दमानी से जुड़ी कंपनी ने मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित एक शानदार लग्जरी अपार्टमेंट को संजय घोड़ावत ग्रुप (Sanjay Ghodawat Group) को करीब 27 लाख रुपये प्रति माह के किराये पर लीज पर दिया है। यह डील मुंबई के हाई-एंड प्रॉपर्टी बाजार में चर्चा का विषय बन गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद धड़ाम हुआ ये एनर्जी स्टॉक, 8% गिरावट के बावजूद भी 'Buy' की सलाह प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, यह अपार्टमेंट मुंबई के प्रतिष्ठित 360 West प्रोजेक्ट में स्थित है, जिसे देश के सबसे प्रीमियम ...