नई दिल्ली, मई 3 -- D-Mart Q4 results: राधाकिशन दमानी की मालिकाना हक वाली कंपनी ऐवन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (Avenue Supermarts Ltd) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 19.70 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मार्च तिमाही में इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 656.42 करोड रुपये रहा है। एक साल पहले इसी कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 550.79 करोड़ रुपये रहा था। यह भी पढ़ें- शादियों के सीजन में सोना 26778 रुपये हुआ सस्ता, चांदी का रेट भी गिराकितना रहा है रेवन्यू? (Avenue Supermarts Ltd Q4 Results) डी मार्ट को ऑपरेट करने वाली संस्था ऐवन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 17683.86 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 18.90 प्रतिशत की बढ़ा है। इसके पहले के वित्त वर्ष की मार्च तिम...