रात 9 बजे एक कॉल और 150 इंजीनियर की नौकरी गई! सॉफ्टवेयर कंपनी ने भारत से समेटा अपना बोरिया बिस्तर
नई दिल्ली, जून 27 -- एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सोशल मीडिया पोस्ट ने कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है। इंजीनियर ने दावा किया कि कंपनी ने रात 9 बजे Microsoft Teams पर एक मीटिंग बुलाई और कुछ ही मिनटों में भारत की पूरी इंजीनियरिंग टीम को नौकरी से निकाल दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के करीब 150 टेक प्रोफेशनल्स एक झटके में बेरोजगार हो गए। इंजीनियर ने बताया कि उन्होंने कंपनी में इंटर्न के तौर पर शुरुआत की थी और बाद में फुल-टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर बने। करीब 1.8 साल तक उन्होंने React, Node.js, Express, JavaScript/TypeScript, REST APIs और डेटाबेस जैसी तकनीकों पर काम किया। पोस्ट में सबसे बड़ा आरोप यह है कि कंपनी ने कर्मचारियों को कोई सेवरेंस पैकेज (मुआवजा) भी नहीं दिया। इंजीनियर ने लिखा, "एक मीटिंग हुई... और सब खत्म हो गया।" यह भी पढ़ें- ऋषिकेश का प्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.